वीडियो कॉन्फेंसी द्वारा रेल मंत्री ने सभी अधिकारियो और बोर्ड सदस्यों को सम्बोधित किया
20.10.2019 को सभी बोर्ड सदस्यों द्वारा जोनल रेलवे और मंडलों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भी बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (KPI) के माध्यम से मंडलों के प्रदर्शन का विश्लेषण और सुधार करना एक अच्छा कदम है और अब इसका उपयोग हमारे संसाधनों को और अधिक पुनर्गठित करने के लिए किया जा सकता है। श्री गोयल ने आउट ऑफ बॉक्स थिंकिंग 'के साथ आय और सुधार के नए अवसरों की तलाश करने पर बल दिया और कहाकि, नॉन फेयर रेवेन्यू में काफी संभावनाएं हैं, इसके लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। माननीय मंत्री ने आय में सुधार के लिए सभी अधिकारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए।
माननीय रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी अंगड़ी ने भी बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेल एक वाणिज्यिक संगठन है और आम लोगों की सेवा के साथ-साथ हमें अपने व्यावसायिक हितों का भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने नए मंडल रेल प्रबंधकों का भी स्वागत किया।
अध्यक्ष रेलवे बोर्ड के वी के यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि रेल परिचालन संरक्षा भारतीय रेलवे की प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्पैड(सिगनल पासिंग ऐट डैंजर) के सभी मामलों का विश्लेषण करते हुए मूल कारणों का आंकलन किया जाए और, तदनुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जाए । उन्होंने मानवयुक्त क्रॉसिंग को बंद करने के मोर्चे पर किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मानव युक्त क्रॉसिंगों को बंद करने के प्रयासों के लिए उत्तर मध्य रेलवे की सराहना की। प्रमुख
प्रदर्शन संकेतक (KPI) के प्रयोग के विषय में बोलते हुए कहा कि, संकेतक बहुत सहायक सिद्ध हो रहे हैं, क्योंकि मंडलों ने अपने पिछले केपीआई स्कोर पर काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा कि हमारी समयपालनता में काफी सुधार हुआ है लेकिन हमें इसे आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है। उन्होंने
यह भी कहा कि हमने आधारभूत भूत संरचना विकास के मोर्चे पर सुधार किया है, लेकिन हमें परिचालन और आर्थिक आवश्यकताओं के अनुसार परियोजनाओं की प्राथमिकता का निर्धारण करने की आवश्यकता है। उन्होंने डिजिटल इनिशिएटिवों को लागू करने औरHRMS मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने
आगे कहा कि महत्वपूर्ण और सुपरक्रिटिकल परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाना चाहिए।
बोर्ड के सदस्यों ने भी बैठक के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। मेंबर ट्रैफिक ने कहा कि समयपालनता में सुधार हुआ लेकिन हमें माल ढुलाई में सुधार करना
होगा। सदस्य रोलिंग स्टॉक ने रेलवे को अधिक से अधिक उत्कृष्ट रेक विकसित करने की सलाह दी। वित्त आयुक्त ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और आवश्यकताओं के आधार पर
उनकी पहचान करने पर जोर दिया। वित्त आयुक्त ने जोनल रेलवे से आय बढ़ाने, लोडिंग प्रदर्शन में सुधार और व्यय पर नियंत्रण करने का भी आग्रह किया। सदस्य, सामग्री प्रबंधन ने सलाह दी कि सरकारी प्रक्रियाओं में GEM का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर बोलते हुए, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री राजीव चौधरी ने सुझाव दिया कि माल लदान में सुधार के लिए 1000 किलोमीटर के लिए मिनी रेक की इंट्राजोनल आधार अनुमति दी गई है, लेकिन पर ही इसे संशोधित कर इंटरजोनल किया जाए जिससे लोडरों के लिए यह और अधिक सुविधाजनक हो सके। इस अवसर पर सभी प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष
और मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे।